रुतबा हैसियत और हसरत सब साथ छोड़ देते है पुराने साल की यादें और बात छोड़ देते है ! लोग नयें लोगों से मिलने को इतने बेताब रहते हैं भूल कर सब कुछ पुराने हाथ छोड़ देते हैं ! बर्फ की तरह अकड़ में चलने वालों गुस्से में हम लोगों के दाँत तोड़ देते हैं ! नए साल में लोग खुद को इस क़दर बदलना चाहते हैं जीवन भर कमाई अपनी औक़ात छोड़ देते हैं ! तुझे देने के लिए मेरे पास कुछ नहीं हैं बूढ़े दिसंबर जवाँ जनवरी से मिलने के लिए तेरे हिस्से में ये रात छोड़ देते है ! नव वर्ष 2020 की बहुत बहुत शुभकामनाएँ ! संकल्प साग़र ग़ौर पुराने साल की यादें और बात छोड़ देते है !
लफ़्जो की छटपटाहट और अल्फाजों की जादूगरी का मजा लीजिए I संकल्प सागर की रचनायें (बनाइये लफ़्जो से दिल का रिश्ता )