Skip to main content

एक सोच सोच रही है (Power of your thoughts or thinking)

एक सोच 
एक सोच.......... सोच रही है ,
एक सोच .......... नोच रही है ,
एक सोच इंतज़ार कर रही है ,
एक सोच प्यार कर रही है ,
एक सोच, सोच को बेकार कर रही है ,
एक सोच हमें समझदार कर रही है ,
एक सोच इंकार कर रही है ,
एक सोच हम पर राज कर रही है ,
एक सोच अटकी हुई है ,
एक सोच भटकी हुई है ,
एक सोच विचारो में है ,
एक सोच विकारो में है ,
एक सोच भ्रम में है ,
एक सोच क्रम में है ,
इस सोच के क्रम को घटाओ मत ,
इस सोच को निचले क्रम पर लाओ मत,
ये सोच महानता की सीढ़ी है 
ये सोच आपकी आने वाली पीढ़ी है 
आपकी सोच बेहतर बने और आप
अपनी सोच से दूसरो को बेहतर बनने के लिए प्रेरित करें  
        लेखक
 संकल्प साग़र गौर
(बनाइये लफ़्जो से दिल का रिश्ता ) 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

7. अंदाज़ ए शायरा ( थोड़ा शायराना हो जाए )

1. समझ ही नहीं आता तेरी तस्वीर है या दरिया जब भी देखता हूँ बहता चला जाता हूँ ! # संकल्प साग़र ग़ौर 2. मुझे ख़्वाब समझ कर अपने से जुदा ना करना अगर रूह में उतर गये तो मर के ही निकलेंगे ! # संकल्प साग़र ग़ौर 3. अश्क़ों के मोती धीरे धीरे पिरोते हैं ये ख़्वाब भी कितने अज़ीब होते हैं ! # संकल्प साग़र ग़ौर