Skip to main content

शिक्षा ज़रूरी है !

वैशवीकरण के दौर में वैसे तो
हर कोई ज्ञानी है
किन्तु मुझको दुःख बड़ा है
शिक्षा की कीमत सबने नहीं
       पहचानी है !
ज्ञान का मतलब क्या है ??
अब कौन ये बतलाता है
हर बच्चे का एक ही जवाब है
मुझे तो सब कुछ आता है !
गली गली में होड़ लगी है
हर गली में दाता है ??
क़िताबो में लिखी बातें
अब कौन कहाँ बतलाता है ,
सबसे ज्ञानी मैं ही हूँ
कहने मैं टैक्स थोड़े ही
      कट जाता है ,
ज्ञान का मतलब क्या है
अब कौन ये बतलाता है ??
शिक्षा की कीमत नहीं पहचानोगे
 तो खुद को कैसे जानोगे,
अहम् मैं इतना खोओगे
सबसे  पहले रोओगे ,
मुझे कुछ सीखना है कहने मैं
सम्मान  थोड़े ही घट जाता है ,
ज्ञान का मतलब क्या है
अब कौन ये बतलाता है ??
आओ मिलकर कसम खाएं
हम सब शिक्षा की कीमत
    पहचानेंगे,
इस शिक्षक दिवस पर प्रण करें
हम अपने शिक्षक के बातें मानेगे ,
अपने अहम् को तोड़ कर
शिक्षा के मूल्य को जानेंगे ,
शिक्षा पाने के लिए प्रयास करेंगे
आज ये हम सब ठानेंगे ,
गुरु चाहे कैसा भी हो
कुछ न कुछ बतलाता है ,
आपके मुताबिक न हो  लेकिन
कुछ तो उसे भी आता है ,
अपने गुरुओ के सानिध्य को
हम कभी नहीं छोड़ेंगे ,
शिक्षा के लिए प्रयास करेंगे
इससे  रिश्ता नहीं तोड़ेंगे !
संकल्प साग़र ग़ौर
( बनाइयें लफ़्जों से दिल का रिश्ता )

Comments

Popular posts from this blog

7. अंदाज़ ए शायरा ( थोड़ा शायराना हो जाए )

1. समझ ही नहीं आता तेरी तस्वीर है या दरिया जब भी देखता हूँ बहता चला जाता हूँ ! # संकल्प साग़र ग़ौर 2. मुझे ख़्वाब समझ कर अपने से जुदा ना करना अगर रूह में उतर गये तो मर के ही निकलेंगे ! # संकल्प साग़र ग़ौर 3. अश्क़ों के मोती धीरे धीरे पिरोते हैं ये ख़्वाब भी कितने अज़ीब होते हैं ! # संकल्प साग़र ग़ौर